भारत

नहीं चला पाएंगे Facebook और WhatsApp, 30 जुलाई तक सोशल नेटवर्किंग साइट बंद

jantaserishta.com
27 July 2023 5:43 PM IST
नहीं चला पाएंगे Facebook और WhatsApp, 30 जुलाई तक सोशल नेटवर्किंग साइट बंद
x
जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
पटना: बिहार के दरभंगा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट बंद रखने का फैसला लिया गया है। दरभंगा जिला प्रशासन ने 27 जुलाई की शाम 4 बजे से 30 जुलाई की शाम 4 बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बंद रखने का आदेश दिया है।
बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा में सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इसी के मद्देनजर गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1875 की धारा-5 के तहत यह निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के मुताबिक 27 जुलाई अपराह्न चार बजे से 30 जुलाई अपराह्न चार बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट और तत्काल व्यापक सेवाएं सुविधा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले दरभंगा के विभिन्न जगहों पर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कई तरह के फर्जी वीडियो सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story