भारत

Facebook और Instagram ने सेना के चिनार कॉर्प्स के अकाउंट को किया ब्लॉक

jantaserishta.com
8 Feb 2022 11:00 PM IST
Facebook और Instagram ने सेना के चिनार कॉर्प्स के अकाउंट को किया ब्लॉक
x
पढ़े पूरी खबर

कश्मीर: फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के पेज और हैंडल को एक हफ्ते से अधिक समय से बंद कर रखा है। सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में फेसबुक की ओर से आधिकारिक संचार का जवाब नहीं दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज सीमा पर से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार को रोकने और लोगों को कश्मीर घाटी में वास्तविक स्थिति के बारे में बताने के लिए बनाए गए थे। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले को फेसबुक से संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया गया था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कश्मीर में सेना की XV कोर का एक लोकप्रिय नाम, चिनार कॉर्प्स के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज दोनों पर ये मैसेज दिख रहा है, 'जिस लिंक को आप फॉलो कर रहें, वो या तो गलत है या उस पेज को हटा दिया गया है।' इस मामले पर फेसबुक और इंस्टाग्राम की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जो एक ही कंपनी का हिस्सा हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम एक ही कंपनी का हिस्सा हैं। दोनों सोशल मीडिया वेबसाइटें ऐसे किसी भी पेज को हटा देती है, अगर उनको लगता है कि पेज पर दी गई जानकारी कंपनी की तरफ से बनाए गए नियमों का पालन नहीं करती है। या फिर लोग इसके बारे में कंपनी के पास रिपोर्ट करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story