
x
इंस्पेक्टर ने यह जानकारी दी।
लखनऊ: निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी का सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इसे लेकर इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एक मामला दर्ज कराया है।
लखनऊ स्थित गौतमपल्ली के इंस्पेक्टर रीतेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बारे में सोमवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाने में एक मुकदमा लिखवाया है। उन्होंने बताया है कि उस फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल अपने पार्टी के प्रचार प्रसार में कर रहे थे। यह उनके विचारधारा को भी लोगो तक पहुंचाने में इस अकाउंट का इस्तेमाल करते थे।
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का यह अकाउंट हैक हो गया जिसे वापस करने की कोशिश नाकाम रही और उसकी जगह दूसरा लिंक खुल रहा है। गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी पार्टी है। 2022 के विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। उनके बड़े बेटे प्रवीण निषाद भाजपा से सांसद हैं। खुद संजय निषाद कैबिनेट मंत्री हैं।
Tagsनिषाद पार्टीनिषाद पार्टी फेसबुक अकाउंट हैकफेसबुक अकाउंट हैकNishad PartyNishad Party Facebook Account HackFacebook Account Hack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





