भारत
गर्मी से बुरा हाल: अब ट्रैफिक सिग्नल इतने घंटे रहेंगे बंद, जनता को मिलेगी राहत
jantaserishta.com
3 April 2024 12:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
अहमदाबाद: अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा पहले ही 35 डिग्री के पार या इसके आसपास जा चुका है। पश्चिमी छोर पर गुजरात में भी मौसम वैज्ञानिकों ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए अहमदाबाद में शहर में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है।
अहमदाबाद में ट्रैफिक विभाग की ओर से घोषणा की गई है कि गर्मी के मौसम में शहर के करीब 100 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स को दोपहर के समय बंद रखा जाएगा। देशगुजरात की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक लोगों को रेड लाइट होने पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। बताया गया है यह फैसला इसलिए लिया गया है कि तेज धूप में लोगों को सड़क पर रुकने जी आवश्यकता ना हो। हालांकि, अभी यह ऐलान नहीं किया गया है कि कब से इस फैसले को लागू किया जाएगा।
जेसीपी ट्रैफिक एनएन चौधरी ने कहा कि इस दौरान रेड लाइट को ऑफ रखा जाएगा। लेकिन येलो लाइट ब्लिंक करते रहेंगे। इन सभी चौराहों पर 12 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करेंगे। ट्रैफिक कर्मियों को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए उन्हें ओआरएस का घोल उपलब्ध कराया जाएगा।अहमदाबाद में करीब 305 ट्रैफिक सिग्नल हैं। इनमें से करीब 200 पर हैवी ट्रैफिक होता है। इन सिग्नल को एक्टिव रखा जाएगा। हालांकि, यहां भी रेड लाइट के समय में कमी की जाएगी, ताकि लोगों को कम समय रुकने की आवश्यकता हो।
अहमदाबाद में अभी से पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 8 अप्रैल को तापमान 40 पार जाने की भविष्यवाणी की गई है तो 9 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सल्सियस रने की संभावना जताई गई है। पूरे महीने पारा 40 डिग्री से पार ही रहने की संभावना है।
Tagsअहमदाबादअहमदाबाद न्यूज़गर्मीट्रैफिक सिग्नल बंदट्रैफिक सिग्नलAhmedabadAhmedabad NewsSummerTraffic Signal ClosedTraffic Signal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





