भारत
जमशेदपुर में भीषण गर्मी, टाटा जू में जानवरों के लिए विशेष प्रबंध
jantaserishta.com
21 April 2024 4:57 PM IST

x
जमशेदपुर: झारखण्ड में इस समय कोल्हान क्षेत्र की धरती गर्मी से तप रही है। जमशेदपुर शहर का तापमान 44 डिग्री को छू चूका है। ऐसे में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि जानवर भी इससे खासे परेशान हैं। शहर के प्रमुख टाटा जू मे भीषण गर्मी को देखते हुए जानवरों के खानपान और उनके रखरखाव कि विशेष व्यवस्था की गई है।
तमाम जानवरों के बाड़ों कों पुआल तथा चटाई से ढंक दिया गया है। वहीं उन्हें ठंडक पहुंचाने के लिए सभी बाड़ों मे कूलर लगाया गया है। समय-समय पर शेर और बाघ जैसे बड़े जानवरों कों पानी से नहलाया जा रहा है।
वहीं जू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जानवरों के लिए विशेष वयवस्था की गई है। तमाम बाड़ों मे कूलरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही गर्मी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन जू में पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था उपलब्ध है, इससे कि जानवरों को परेशानी नहीं होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





