भारत
दरिंदगी की हर सीमा पार: नाबालिग से दुष्कर्म, तस्वीरें और वीडियो शेयर किया
jantaserishta.com
29 Dec 2025 8:07 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
किया ब्लैकमेल.
दिसपुर: कछार जिले के मालूग्राम थाना क्षेत्र के छोटे दूधपातिल गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की स्कूली छात्रा को तेजाब हमले की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. दरिंदगी यहीं नहीं रुकी. आरोपी पीड़िता की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था.
पीड़िता के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी राहुल विश्वास (उर्फ रोहित) ने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने विरोध किया तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा. दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने चुपके से पीड़िता का वीडियो बना लिया और तस्वीरें खींच लीं.
आरोपी उन्हीं तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल लड़की को बदनाम करने के लिए कर रहा था. आरोप है कि उसने हाल ही में पीड़िता की नग्न तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिए, जिससे पीड़िता गहरे सदमे में है.
इस घटना और बदनामी के कारण नाबालिग ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. डरी-सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है और वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही है. फिलहाल उसका इलाज और काउंसलिंग चल रही है. परिजनों की शिकायत पर मालूग्राम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





