Top News

महिला पर जुल्म की इंतहा…बेटा गर्लफ्रेंड के साथ भागा, जल्लाद बने लोग

jantaserishta.com
11 Dec 2023 2:17 PM IST
महिला पर जुल्म की इंतहा…बेटा गर्लफ्रेंड के साथ भागा, जल्लाद बने लोग
x

श्रीकाकुलम: आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम से एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. महिला को कुछ लोगों ने घर से घसीटते हुए बाहर निकाला. फिर उसके कपड़े फाड़े और खंभे से बांध दिया. इसके बाद महिला को मारा-पीटा और कई घंटों तक टॉर्चर किया. यही नहीं, उसके घर के अंदर और बाहर भी तोड़फोड़ की.

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें आज यानि सोमवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा. उधर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, मामला बेलागाम इलाके का है. यहां 24 साल के एक युवक का उसी के गांव की लड़की के साथ अफेयर था. घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. क्योंकि लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के थे. घर वालों का कहना था कि इस लिहाज से दोनों की शादी नहीं हो सकती.

इसी बीच लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को भगाकर ले गया. जैसे ही इस बात की खबर लड़की के घर वालों को लगी तो वे लड़के के घर जा पहुंचे. वहां लड़के की मां घर पर अकेली थी. उन्होंने लड़के की मां के साथ गाली-गलौच की. फिर उसे घर से घसीटते हुए बाहर लाए. उसके कपड़ों को फाड़ दिया. फिर खंभे से बांधकर महिला की पिटाई की और कई घंटों तक टॉर्चर देते रहे. इसके बाद घर के अंदर और बाहर भी तोड़फोड़ की.

टॉर्चर और मारपीट से घायल महिला को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में कार्रवाई जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story