भारत

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर: पति से झगड़ा कर रही महिला को पिता ने मारा थप्पड़, उसके बाद...

jantaserishta.com
5 April 2022 4:40 PM IST
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर: पति से झगड़ा कर रही महिला को पिता ने मारा थप्पड़, उसके बाद...
x

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपनी दो नाबालिग भतीजियों को झोपड़ी में आग लगाकर मार डाला. मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मरने वाली दोनों बच्चियों की उम्र चार और छह साल थी. इस मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी बरखा मेदा को गिरफ्तार किया है.

इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा, "बरखा की दूसरी शादी हो रखी थी. और उसका एक अन्य शख्स के साथ भी अफेयर था. इसी बात पर बरखा की अक्सर अपने दूसरे पति से लड़ाई होती थी. सोमवार को भी दोनों इसी बात पर लड़ रहे थे. लड़ाई के दौरान बरखा के पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया. जिससे उसे गुस्सा आ गया.''
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बरखा ने गुस्से में आकर अपने पिता की झोपड़ी में आग लगा दी. उस समय झोंपड़ी में बरखा के भाई की दोनों बेटियां सोई हुई थीं. आग पर समय रहते काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चियां आग की चपेट में आ चुकी थीं. जिससे उनकी मौत हो गई.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना के समय बच्चियों के माता-पिता घर पर नहीं थे. बच्चियों के माता-पिता को जैसे ही इस घटना का पता चला वे फौरन वहां पहुंचे. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बरखा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story