भारत

महिला SDM से रंगदारी मांगी गई

jantaserishta.com
29 July 2025 8:08 AM IST
महिला SDM से रंगदारी मांगी गई
x
मचा हड़कंप.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. धामपुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी (SDM) रीतु रानी को उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है.
घटना 24 जुलाई को दोपहर करीब 2:50 बजे की है. एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 467264XXXXX से एसडीएम के नंबर 94544XXXXX पर धमकी भरे कई मैसेज और तस्वीरें भेजीं. एक मैसेज में साफ तौर पर लिखा था - "जान बचानी है तो पैसे भेजो".
आरोपी ने अलग-अलग नंबर और बारकोड भेजकर फिरौती की रकम की डिमांड की. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए SDM रीतु रानी ने कोतवाली धामपुर में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने धमकी भरे मैसेज और बारकोड की तस्वीरें बतौर साक्ष्य भी पुलिस को सौंपी हैं.
इस घटना से धामपुर और आसपास के अधिकारियों में दहशत का माहौल है. लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि जब एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद की जा रही है कि साइबर सेल और एसओजी इस मामले में जल्द कार्रवाई करेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story