भारत

जाने-माने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, फिर...

jantaserishta.com
11 May 2022 9:19 AM IST
जाने-माने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, फिर...
x

हल्द्वानी: यूपी के बदमाश ने उत्तराखंड के एक डॉक्टर से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। हल्द्वानी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वैभव कुच्छल को फोन कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमकी भरा फोन हापुड़ उत्तर प्रदेश से किया गया है। हल्द्वानी पुलिस की टीमें दबिश देने हापुड़ रवाना हो गई हैं। डॉ. वैभव कुच्छल मानपुर उत्तर, रामपुर रोड पर गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल चलाते हैं।
बीते सोमवार की शाम एक अज्ञात नंबर से उनके निजी मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने धमकाते हुए कहा, 'तीन करोड़ रुपये की रकम जहां बताऊं वहां पहुंचा दें। अगर पैसा नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देगा और उसके बाद उनके बच्चे का अपहरण भी करेगा।' इसके बाद फोन काट दिया।
कुछ देर बाद फिर से डॉक्टर के नंबर पर उसी नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। डरे सहमे डॉक्टर ने तुरंत इस पुलिस को सूचना दी। एसएसपी पंकज भट्ट ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कॉलर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी की लोकेशन हापुड़ में पाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। डॉक्टर की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कहा कि पुलिस हर ऐंगल की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story