भारत
व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी, आरोपी ने कुवैत के नंबर से किया था कॉल
jantaserishta.com
1 May 2024 9:24 PM IST

x
बदमाश की परेड कराती पुलिस
चूरू: दस दिन पहले एक व्यापारी से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. साथ ही धमकी दी गई थी कि फिरौती नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी जाएगी और पुलिस को सूचना देने पर फिरौती की राशि डबल यानी चालीस लाख रुपये हो जाएगी. पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को पैदल जुलूस निकालकर थाने से कोर्ट तक पेश करने के लिए ले गए.
पुलिस थाने से कोर्ट तक आरोपी को रेलवे स्टेशन, डाक घर,बस स्टैंड होते हुए करीब 2 किलोमीटर पैदल परेड कराकर न्यायलय लेकर पहुंची. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि आम लोगों में अपराधियों का भय कम हो और पुलिस के प्रति भी विश्वास कायम हो सके. आरोपी को पैदल लेकर जाते देखने के लिए चौराहों ओर दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने व्यापारी ने 20 अप्रैल 2024 को मामला दर्ज किया था. इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर गठित टीम ने सादुलपुर निवासी आरोपी सिकंदर खान उम्र 28 साल निवासी वार्ड 39 को गिरफ्तार किया. इस सम्बंध में थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह झाझड़िया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने कुवैत के मोबाइल नंबर को तकनीकी रूप से उपयोग में लेकर स्थानीय व्यापारी को धमकी दी थी.
थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने धमकी देकर देकर 20 लाख रुपये की मांग की तथा पुलिस को सूचना देने पर रंगदारी की राशि डबल यानी 40 लाख रुपये कर देने की बात कही. वहीं मांग पूरी नहीं होने पर व्यापारी के परिवार के एक सदस्य को को जान से मारने की धमकी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर इंटेलिजेंस एनकाउंटर करने में सफलता प्राप्त की है.
पुलिस ने बताया कि व्यापारी के मोबाइल नंबर पर रंगदारी के लिए आई कॉल के मोबाइल नंबर लेकर साइबर सेल से उस नंबर का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया. उस पर आरोपी की लोकेशन कुवैत पाई गई. गठित टीम ने अलग-अलग मोबाइल कंपनियां तथा डाटा सेंटर से संपर्क का रिकॉर्ड प्राप्त किया तथा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल नंबर इंटरनेट सेटेलाइट के द्वारा जनरेट किया गया है,जो कुवैत में होना पाया गया और आरोपी की टावर लोकेशन भी कुवैत मिली.
पुलिस ने लगातार दस दिनों तक मेहनत कर मामले से जुड़ी एक से एक कड़ियां जोड़कर कंपनियों से संपर्क कर रिकॉर्ड लिया. तब पता चला कि उक्त नंबर इंटरनेट डाटा सर्वर कंपनी द्वारा होस्ट किया गया है जो कंपनी कोलकाता ओर रांची में है. इसका मुख्य कार्यालय दुबई में है. पूरे विश्व में विभिन्न मोबाइल ऐप को सेटेलाइट से इंटरनेट डाटा उपलब्ध करवाती है. इस पर टीम ने संबंधित कंपनी से संपर्क का रिकॉर्ड प्राप्त किया. फिर आरोपी की पहचान की. तब जाकर और आरोपी सिकंदर खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
Tagsचूरूचूरू न्यूज़बदमाश की परेड कराती पुलिसबदमाश की परेडआरोपी की परेडChuruChuru NewsPolice parading the scoundrelParade of the scoundrelParade of the accused
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





