भारत

रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

jantaserishta.com
15 April 2025 4:38 PM IST
रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद
x
दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने ठेकेदारों और कबाड़ियों से जबरन वसूली करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ (21), ऋषभ भाटी (19) और सलमान (21) को खानपुर के साइट-5 के पास से एक बंद पड़ी कंपनी से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कबाड़ियों से प्रतिदिन गत्ता ले जाने की जानकारी इकट्ठा करता था। जब कोई कबाड़ी गत्ता तुलवाने के लिए धर्मकांटे पर पहुंचता, तो गैंग के सदस्य मौके पर पहुंचकर उससे एक रुपए प्रति किलो की दर से रंगदारी वसूलते थे। यहां तक कि रुपए नहीं देने पर आरोपित मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देते थे।
पुलिस के मुताबिक, यह गैंग बाहरी कबाड़ियों को टारगेट करता था, जो आमतौर पर शिकायत करने से बचते हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपी लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे। रोजाना इस गैंग की कमाई करीब 60-70 हजार रुपए तक हो जाती थी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कासना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस फरार अभियुक्तों दीपक, कपिल, सागर, आकिब, अरविंद समेत अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ भाटी कासना के लडपुरा, सौरभ दनकौर के दादुपुर और सलमान बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि घटना से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story