भारत

100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज

Shantanu Roy
25 May 2023 11:56 AM GMT
100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज
x
कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश
कल्याणपुर। कल्याणपुर पुलिस ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। एक विवादित प्लॉट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को शातिर मानकर एफआईआर दर्ज कर ली। बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर अपनी आपबीती सुनाई। जिसे देख कमिश्नर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

चंद्रकली (100) बुजुर्ग महिला नई बस्ती की निवासी है। कल्याणपुर पुलिस ने एक विवादित जमीन को लेकर कृष्णमुरारी, चंद्र कली समेत अन्य पर रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। महिला के ऊपर जब मुकदमा दर्ज हुआ तो मामले की जानकारी करने थाने पहुंची, सही जवाब न मिलने पर बुजुर्ग महिला चकित रह गई। परिजनों की मदद से बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के सामने पेश हुईं। अपनी आपबीती सुनाई व न्याय की गुहार लगाई। पहले तो महिला को देख कमिश्नर भी सोचे की किसी हेल्प को आई होंगी लेकिन जब पुलिस की कार्यशैली की बात सुनी तो भौचक रह गए। इस पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।

कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगर बुजुर्ग महिला का नाम भी रिपोर्ट में है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मुकदमा किया गया। उनके मध्य जमीन का विवाद है। विवेचना के दौरान पहले पर्चे में ही वृद्ध महिला का नाम विवेचना से बाहर कर दिया गया और विवेचना गुण-दोष के आधार पर प्रचलित है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसकी उम्र 100 साल है। वृद्धा की हालत यह है कि वह ठीक अपने दम पर पैदल नहीं चल सकती है, और ना ही आखों से देख सकती है। फिर भी उस पर संगीन अपराध करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि महिला पर रंगदारी लेने का आरोप लगा है।
दरअसल, कानपुर जिले की कल्याणपुर पुलिस ने जिस बुजुर्ग महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह मिर्जापुर नई बस्ती की रहने वाली है। जिसका नाम चंद्रकली नाम है। महिला के जब इसके बारे में पता चला तो वह अपने परिवार के साथ पुलिस कमिश्रर से मिलने के लिए पहुंची। पुलिस ने वृद्धा समेत कृष्णमुरारी और अन्य लोगों पर शिकायत दर्ज की है। जिन पर रंगदारी वा अन्य अपराध के आरोप लगे हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला एक पलॉट पर कब्जे को लेकर है। इसी जमीनी विवाद के चलते कल्याणपुर पुलिस ने दो पक्षों पर मामला दर्ज किया है। दोनों ही पक्षों की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट लिखवाई गई है। जिसमें कृष्णमुरारी, चंद्र कली समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। मामले को गंभीर लेते हुए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी कल्याणपुर का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में एक पक्ष ने महिला पर रंगदारी लेने का आरोप लगाया है। जिसे गंभीरता से लेते जांच शुरू कर दी गई है। अगर इस मामले में महिला दोषी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story