भारत
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के फोन से की गई उगाही के लिए कॉल, पुलिस की जांच जारी
jantaserishta.com
7 July 2023 11:39 AM IST

x
पुलिस में ये शिकायत सांसद के निजी सचिव ने दर्ज कराई है।
बेंगलुरु: दक्षिण बेंगलुरु सीट से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के सेल फोन के दुरुपयोग के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर बेंगलुरु के साउथ सीईएन साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने तेजस्वी सूर्या के मोबाइल फोन से गुजरात भाजयुमो अध्यक्ष प्रशांत कोराट को पैसे और डायमंड की उगाही के लिए फोन किया गया था। पुलिस में ये शिकायत सांसद के निजी सचिव बानू प्रकाश ने दर्ज कराई है। प्रकाश ने शिकायत में कहा कि तेजस्वी के व्यस्त रहने पर सांसद का फोन उनके ही पास रहता है। सांसद के पास आने वाली कॉल्स का वो ही जवाब देते हैं।
उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि किसी ने मोबाइल फोन को चुरा लिया था और इसी दौरान गुजरात भाजयुमो अध्यक्ष को पैसों की उगाही के लिए फोन किया गया था और उसके बाद फोन को उसी स्थान पर रख दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉल 1 जुलाई को गुजरात भाजयुमो अध्यक्ष प्रशांत कोराट को की गई थी और उन्होंने सूर्या को कॉल करके इसकी जानकारी दी, जिससे मामला सामने आया। साइबर विंग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tagsभाजपा सांसद तेजस्वी सूर्यातेजस्वी सूर्याबेंगलुरुबेंगलुरु पुलिसBJP MP Tejashwi SuryaTejashwi SuryaBengaluruBengaluru Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





