भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान पर निशाना, अब आया ये बयान

jantaserishta.com
3 Oct 2022 4:58 PM IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान पर निशाना, अब आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गुजरात में कहा था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में एक्सपर्ट है.
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच में एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है. सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात में कहा था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में एक्सपर्ट है. उसके अलावा कोई दूसरा ऐसा देश नहीं है जिसने आतंकवाद का खुलकर समर्थन किया हो. अब जयशंकर के बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है. हमेशा की तरह उसने फिर बौखलाहट में भारत को लेकर ही झूठे दावे कर दिए हैं, दुनिया को गुमराह करने का काम किया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है कि जयशंकर का ये कहना बताने के लिए काफी है कि भारत के नेता हर बार आतंकवाद को लेकर दुनिया को पाकिस्तान के खिलाफ गुमराह करने का काम करते हैं. इस तरह के बयान पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है और हम इसकी निंदा करते हैं. पाकिस्तान ने यहां तक दावा कर दिया कि भारत ही अपनी धरती से आतंकवाद का समर्थन करता है और उनके खिलाफ भी साजिश रचता है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने कहा था कि एक तरफ भारत को दुनिया IT में एक्सपर्ट मानती है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में एक्सपर्ट बन चुका है. तल्ख अंदाज में जयशंकर ने बोला था कि कोई दूसरा देश आतंकवाद का ऐसा समर्थन नहीं करता, जिस तरह से पाकिस्तान किया करता है. हर कोई जानता है कि पाकिस्तान ने कैसे हर बार भारत के खिलाफ साजिश की है. 26/11 हमले के बाद खुद हमे ये समझने की जरूरत है कि ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अगर कोई ऐसा करेगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story