
x
नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को संसद भवन में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। जिन सांसदों को सोमवार को शपथ दिलाई गई, उनमें देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। सोमवार को संसद में डॉ. एस जयशंकर, केसरी देवसिंह दिग्विजय सिंह झाला, बाबूभाई जेसंगभाई देसाई, डोला सेन, नागेंद्र रे, प्रकाश चिक बड़ाईक, समीरुल इस्लाम, सुखेंदु शेखर रे और डेरेक ओ ब्रायन को शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि बतौर राज्यसभा सांसद विदेश मंत्री एस जयशंकर कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो गया था। उनके अलावा तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन, शुभेंदु शेखर रे और डोला सेन का कार्यकाल भी 18 अगस्त को समाप्त हो गया था।
हालांकि, कार्यकाल समाप्त होने के महज तीन दिन बाद विदेश मंत्री समेत चारों नेता फिर से राज्यसभा सांसद हो गए हैं। दरअसल, एस जयशंकर को गुजरात और शेष तीन तृणमूल नेताओं को पश्चिम बंगाल से फिर से राज्यसभा सांसद चुना गया है। राज्यसभा के नवनिर्वाचित व पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली।
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में 9 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है। हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र के अंतिम दिन इन सभी नौ सांसदों को राज्यसभा ने विदाई दी। जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है, उनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे।
Tagsविदेश मंत्री एस जयशंकरएस जयशंकरराज्यसभा सांसदExternal Affairs Minister S JaishankarS JaishankarRajya Sabha MP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





