
x
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के विजन को पेश किया, साथ ही कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध पर भी बयान दिया और कहा कि इन दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष पर मोदी सरकार की पैनी नजर है। साथ ही उन्होंने मणिपुर में चल रहे संघर्ष पर भी विचार प्रकट किया।
उन्होंने कहा, "मणिपुर में कई समस्याएं हैं। इसके कई कारण हैं, जो काफी जटिल हैं। मणिपुर में संघर्ष का कारण कुछ हद तक ऐतिहासिक भी है। साथ ही सीमा पर हो रही घटनाओं से भी हिंसा के तार जुड़े हैं। इसलिए, समस्या के संबंध में एक राय नहीं है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन मणिपुर के नाम पर, मुझे नहीं लगता कि भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना या यह कहना सही है कि मणिपुर में कुछ गलत होने के कारण बाकी दुनिया को भारत से समस्या होने लगी है। यह एक राजनीतिक एजेंडा है, और मैं कहूंगा कि यह एक तरह से राष्ट्र विरोधी एजेंडा है। इसलिए हमें चीजों को परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। लोकतंत्र कभी भी पूर्ण नहीं होता। विकास का क्रम चलता रहता है। दुनिया में किसी देश का लोकतंत्र आदर्श नहीं हैं।"
विदेश मंत्री ने कहा," विकासशील देशों को विकसित होना है। विकसित देशों को और आगे बढ़ना है। एक देश के तौर पर हम अपनी एकता व अखंडता को बनाए हुए हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"
Tagsमणिपुर हिंसाविदेश मंत्री एस जयशंकरएस जयशंकरManipur violenceExternal Affairs Minister S JaishankarS Jaishankar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





