
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को यहां एक पार्क में युवाओं से बातचीत की। चुनावी राज्य कर्नाटक के दौरे पर गए मंत्री ने रविवार को बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ कब्बन पार्क में युवाओं से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युवाओं से भारत की विदेश नीति, जी-20 शिखर सम्मेलन और कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव जैसे विषयों पर सवाल पूछे।
विदेश मंत्री ने दुनिया में भारत की स्थिति को समझने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'गेम-चेंजिंग' विदेश नीति को समझने के लिए बेंगलुरु के युवाओं की सराहना की। तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर जयशंकर की युवाओं से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।
तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, बेंगलुरु के युवाओं ने रविवार को कब्बन पार्क में एट द रेट नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर क्लास के साथ शरुआत की। पीएम मोदी की विदेश नीति दूर और शुष्क नहीं है। सार्वजनिक पार्को में भी यह एक गर्म विषय है।
बेंगलुरु सेंट्रल एमपी पी.सी. मोहन और भारतीय जनता युवा मोर्चा, बेंगलुरु के महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सूर्या ने ट्वीट किया, दुनिया में भारत की स्थिति, जी-20 में हमारे नेतृत्व की भूमिका और पीएम मोदी की गेम चेंजिंग विदेश नीति को समझने के लिए बेंगलुरु के युवाओं में उत्साह प्रभावशाली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह बेंगलुरु के बाद हुबली और बेलगावी जिलों का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्री धारवाड़ के एक कॉलेज में बुद्धिजीवियों की बैठक में भाग लेंगे। वह बेलगावी में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होना है, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





