भारत
विदेश मंत्री एस. जयशंकर तंजानिया की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना
jantaserishta.com
5 July 2023 4:39 PM IST

x
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को तंजानिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान वह सबसे पहले बुधवार और गुरुवार जंजीबार का दौरा करेंगे, जहां वह केंद्र की क्रेडिट लाइन द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना की प्रगति देखेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और तंजानिया के दौरे पर आए भारतीय नौसैनिक जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।
इसके बाद जयशंकर शुक्रवार से शनिवार तक दार-एस-सलाम शहर का दौरा करेंगे, जहां वह तंजानिया के विदेश मंत्री के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और कई कैबिनेट रैंक के मंत्रियों सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान, जयशंकर भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे और दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत-तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। आगे कहा कि जयशंकर की तंजानिया यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।
Tagsविदेश मंत्री एस. जयशंकरएस. जयशंकरतंजानियाविदेश मंत्रीForeign Minister S. JaishankarS. JaishankarTanzaniaForeign Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





