
x
नई दिल्ली: देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक्सप्रेसवे के नामकरण को लेकर मांग उठाते हुए कहा कि इसका नाम डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए।
उनके मुताबिक, अंबेडकर जयंती के मौके पर यह कदम बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से जहां एक ओर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर देहरादून शहर में ट्रैफिक जाम और बाधाओं की समस्या भी बढ़ सकती है।
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि शहर में बढ़ती भीड़ और जाम से आम लोगों का जीवन और अधिक कठिन व घुटन भरा हो जाएगा। इसका सीधा असर दैनिक यातायात और जनजीवन पर पड़ेगा। हरीश रावत ने यह भी कहा कि इस स्थिति का प्रभाव पहाड़ों की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है।
उनके अनुसार, देहरादून से बाहर जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो रही है, जिससे किराए में बढ़ोतरी की आशंका है। इससे आम यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इस एक्सप्रेसवे का नाम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाता है, तो लोग इन सभी परेशानियों को सहन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसे उत्तराखंड की ओर से बाबासाहेब को एक बड़ी श्रद्धांजलि बताया।
हरीश रावत ने सरकार से अपील की कि वह जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक और यातायात की समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





