भारत

एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, 4 मौतें, ट्रक चालक ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटा

jantaserishta.com
27 Jan 2026 9:02 AM IST
एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, 4 मौतें, ट्रक चालक ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटा
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि ये हादसा हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि हरियाणा नंबर की कार में पांच लोग सवार थे. ये सभी लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायल एकमात्र बचे युवक ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे स्थिति और भयानक हो गई.
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन वे हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story