भारत

आतंकी के साथ जताई हमदर्दी, चीन ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
17 Sept 2022 9:24 AM IST
आतंकी के साथ जताई हमदर्दी, चीन ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: चीन ने मुंबई 26/11 हमले के दोषी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को ब्लैक लिस्ट करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है. इस प्रस्ताव का भारत ने भी समर्थन किया था. दरअसल, साजिद मीर भारत के सबसे अधिक वांछित आतंकवादियों में से एक है. और 2008 में मुंबई में हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता भी है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के अंतर्गत साजिद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना था और उसे ब्लैक लिस्ट में डाला जाना था. अमेरिका की तरफ से ये प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन चीन ने गुरुवार को इस पर रोक लगा दी.
जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एजेंसी एफबीआई पहले ही मीर 'मोस्ट वांटेड' आतंकी घोषित कर चुकी है. एफबीआई ने मीर की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए सूचना देने वाले के लिए $5 मिलियन तक का इनाम रखा है.
गौरतलब है कि पिछले महीने ही चीन ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर को भी ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और भारत के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story