भारत

जबड़ा फटा: गाय के मुंह में डाला विस्फोटक पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 May 2022 4:08 PM IST
जबड़ा फटा: गाय के मुंह में डाला विस्फोटक पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार
x

DEMO PIC

हनुमानगढ़: केरल की वो घटना आपको याद है ना जब गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाकर दर्दनाक मौत दे दी गई थी. अब कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ में आया है, जहां बेजुबान गाय के मुंह में एक शख्स ने विस्फोटक पोटाश डाल दिया. मामला सुरेशिया इलाके का है. यहां सुखा सिंह ने अपने पड़ोसी सद्दाम की गाय के मुंह में विस्फोटक पोटाश डाल दिया, जिससे गाय का नीचे का जबड़ा फट गया.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की सूचना जब बजरंग दल और दूसरे हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने थाने जाकर इसका जमकर विरोध किया. पुलिस ने जब उन्हें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तो उन्होंने एसएचओ का धन्यवाद किया.
पुलिस के अनुसार, गोपालक सद्दाम की गाय खुली घूमती हुई सुखा सिंह के घर चली गई थी. वहां गाय घर की बाड़ी में लगी सब्जियों को खाने लगी तो सुखा सिंह ने गाय के मुंह में विस्फोटक पोटाश डाल दिया. इससे गाय के मुंह के नीचे का हिस्सा फट गया. फिलहाल गाय को इलाज के लिए वैटनरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. उधर, एसएएचओ अशोक बिश्नोई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ इस हरकत के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बताते चलें कि पोटाश और गंधक का उपयोग खेत में फसलों की गुणवत्ता को बढ़ाने में होता है. लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल आवारा पशुओं को भगाने के लिए भी करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story