भारत
6000 डेटोनेटर और 2800 जिलेटिन की छड़ें...भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
jantaserishta.com
30 May 2023 11:49 AM IST

x
मचा हड़कंप.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल आबकारी अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कासरगोड जिले में 6,000 डेटोनेटर और 2,800 जिलेटिन की छड़ों सहित विस्फोटक सामग्री जब्त की। वाहनों की नियमित जांच के दौरान आबकारी अधिकारियों को मोहम्मद मुस्तफा के वाहन में विस्फोटक सामग्री मिली। शेष विस्फोटक की बरामदगी के लिए जब अधिकारी मुस्तफा को लेकर उसके घर गए, तो वह वॉशरूम गया। लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो अधिकारियों ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ दिया। उन्होंने देखा कि मुस्तफा ने अपनी कलाई काट ली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर है।
पूछताछ किए जाने पर, मुस्तफा ने खुलासा किया कि कर्नाटक में खदान मालिकों को आपूर्ति करने के लिए उसने इन विस्फोटक सामग्रियों को मंगाया था। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tagsकेरलकेरल न्यूज़केरल पुलिसकासरगोडविस्फोटक सामग्रीkeralakerala newskerala policekasaragodexplosive material
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





