भारत

स्कूल के पास मिली विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
19 March 2024 1:27 PM IST
स्कूल के पास मिली विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने शुरू की जांच
x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरू: बेंगलुरु स्थित एक निजी स्कूल के पास खाली जमीन से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह पदार्थ स्कूल के पास एक खाली जगह पर खड़े ट्रैक्टर में रखा गया था। इस सूचना के बाद बेंगलुरु पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन साइट पर बोल्डर्स को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बेंगलुरु के कई स्कूलों में ई-मेल के जरिए बम धमाके किए जाने की धमकी दी जा चुकी हैं। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतते हुए मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story