भारत

मुकेश अंबानी के घर के बाहर स्कॉर्पियो में मिला विस्फोटक सामग्री...बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर

Admin2
25 Feb 2021 2:21 PM GMT
मुकेश अंबानी के घर के बाहर स्कॉर्पियो में मिला विस्फोटक सामग्री...बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर
x
देखें VIDEO

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई हैं। मौेके पर मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम पहुंच चुकी है और जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते भी पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। जो भी असलियत है, जल्द से जल्द सामने आएगी। यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए....

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी एक बार फिर न केवल एशिया के सबसे बड़े रईस के बन गए हैं बल्कि चीन के झोंग शानशान को दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर भी कर दिया है।बता दें कुछ समय पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब झोंग शानशान ने छिन लिया था। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर के मुताबिक मुकेश अंबानी अब 10वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, शानशान 11वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, साल 2020 में शानशान की संपत्ति में सात अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह मुकाम अपने बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी की बदौलत हासिल किया।


Next Story