भारत

रायगढ़ में मिला विस्फोटक सामान, BDS ने किया निष्क्रिय

Nilmani Pal
11 Nov 2022 1:25 AM GMT
रायगढ़ में मिला विस्फोटक सामान, BDS ने किया निष्क्रिय
x

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को पेन की भोगवती नदी में विस्फोटक पदार्थ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने कहा कि रायगढ़ के पेन की भोगवती नदी में जिलेटिन की छड़ें तैरती हुई पाई गईं। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते द्वारा इसे निष्क्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि बम जैसी कोई वस्तु तैरती हुई मिली है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। छानबीन में पता चला कि यह एक प्रकार का डमी बम था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में शुक्रवार को पूरे इलाके की तलाशी लेगी।

बता दें कि इससे पहले अगस्त में रायगढ़ जिले में ही समुद्र में दो संदिग्ध नाव दिखी थी। नाव पर कई हथियार सहित कारतूस और अन्य विस्फोटक समान मिले थे। नाव मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया था। हालांकि इस मामले में बाद में जानकारी दी गई कि नाव रास्ता भटककर रायगढ़ आ गई थी।


Next Story