भारत

विस्फोटक ब्रेकिंग: कार से जिलेटिन की 1000 छड़ें बरामद, पुलिस के उड़े होश

jantaserishta.com
2 Feb 2022 8:45 AM IST
विस्फोटक ब्रेकिंग: कार से जिलेटिन की 1000 छड़ें बरामद, पुलिस के उड़े होश
x
जांच जारी।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक कार से जिलेटिन की 1000 छड़ें बरामद की हैं. इतना ही नहीं कार में विस्फोटक भी था. पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, एक कार को पुलिस ने भिवंडी के निजामपुर के नाड़ी नाका पर रोका था. इसमें पुलिस को जिलेटिन की 1000 छड़ें और विस्फोटक मिला.
पुलिस ने अल्पेश पाटिल, पंकज चाह्वाण, समीर वेडगा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.
मुकेश अंबानी के घर के बाहर भी मिली थीं ऐसी ही छड़ें
पिछले साल 25 फरवरी को मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. जिस कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं, वह कार एक कारोबारी मनसुख हिरेन की थी. मनसुख हिरेन का कुछ दिन बाद शव मिला था.
जांच में खुलासा हुआ था कि हिरेन की हत्या महाराष्ट्र पुलिस के अफसर सचिन वाझे ने करवाई और एंटीलिया के बाहर जिलेटिन छोड़ने के पीछे भी वही था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story