
x
IPL 2026
DELHI दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से Josh Inglis और Abdul Samad ने तेज बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्य ओवरों में इंग्लिस ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इंग्लिस ने पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और रन गति को तेज किया।
कप्तान Rishabh Pant ने 26 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने 43 रन की तेज पारी खेली। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। Arjun Tendulkar 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में Yuzvendra Chahal ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं Marco Jansen ने भी 2 विकेट हासिल किए। हालांकि Arshdeep Singh काफी महंगे साबित हुए और 3 ओवर में 52 रन लुटा बैठे। LSG ने आखिरी 5 ओवरों में 49 रन जोड़कर स्कोर को 196 तक पहुंचाया। अब पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने होंगे।
Next Story





