
इजरायल। केंद्रीय शहर बैट याम में गुरुवार शाम एक के बाद एक कई धमाके हुए। इजरायली पुलिस ने कहा कि इन हमलों में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह बड़े आतंकी हमले थे। पीएम नेतन्याहू ने विस्फोटों के बाद रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और शिन बेट और पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बैट याम में विभिन्न स्थानों पर हुए कई बसों में विस्फोट की जांच की जा रही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को तेल अवीव के करीब बसों पर विस्फोटों के बाद वेस्ट बैंक में गहन ऑपरेशन करने के लिए सेना को निर्देश दिया, जिसे नेतन्याहू के कार्यालय ने बड़े पैमाने पर हमले का प्रयास बताया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इजरायली पुलिस ने कहा कि तेल अवीव के बाहर दो इजरायली उपनगरों में तीन बसों में विस्फोट हुए थे और चार विस्फोटक उपकरण पाए गए थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट डिपो में बसों में हुए थे और वे खाली थीं। बयान में कहा गया कि संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये विस्फोट इजरायल में विनाशकारी बस विस्फोटों की याद दिलाते हैं जो 2000 के दशक के फलस्तीनी विद्रोह के दौरान हुए थे। हालांकि ऐसे हमले अब दुर्लभ हैं। पुलिस ने बयान में कहा कि पुलिस की बम निरोधक इकाइयां अतिरिक्त संदिग्ध वस्तुओं की तलाश कर रही हैं। हम जनता से क्षेत्रों से बचने और किसी भी संदिग्ध वस्तु के प्रति सतर्क रहने का आग्रह कर रहे हैं।
इज़राइल में तीन बसों में धमाके, हालाँकि अभी तक किसी जान के नुक़सान की ख़बर नहीं pic.twitter.com/KaOdCPv9jr
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 21, 2025





