भारत

पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट, एक की मौत

jantaserishta.com
24 Oct 2022 12:56 PM IST
पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट, एक की मौत
x
मचा हड़कंप।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में सोमवार को पटाखों का निर्माण करने वाले एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम की है।
घनी आबादी वाले इलाके में स्थित मकान दिवाली के दिन हुए हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त पीड़ित की पत्नी और दो बच्चे घर पर नहीं थे।
एक रसोई गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया, जिससे पूरा घर धराशायी हो गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
अधिकारियों ने कहा कि वह व्यक्ति त्यौहार के दौरान अवैध रूप से पटाखों को बिक्री के लिए बना रहा था। पिछले 24 घंटों के दौरान पटाखों की इस तरह की यह राज्य में दूसरी घटना है।
विजयवाड़ा में रविवार को पटाखा दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
यह घटना उस समय हुई जब व्यापारी विजयवाड़ा के गांधी नगर इलाके के जिमखाना मैदान में पटाखों की दुकानें लगा रहे थे।
आग में 19 में से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे भारी धमाका हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story