
x
अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित रांगा घुट्टु गांव के पास ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर बीते मंगलवार की रात लगभग 12 बजे उपद्रवियों ने विस्फोटक का इस्तेमाल कर एक बड़ा धमाका किया।
इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया है और ट्रैक के अवशेष लगभग 40 मीटर दूर गिर गए हैं। घटना पोल संख्या 40/1 के निकट हुई, जिसके चलते रात के समय आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों ने भी इस धमाके की तेज आवाज सुनी। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर स्थित पोल संख्या 42/02 पर कोयला लोडेड रेलगाड़ी खड़ी थी, जो ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।
साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, एनटीपीसी की विशेष रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाया गया है। यहां रेलवे ट्रैक टूट गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं, और संबंधित टीम भी आ रही है। हम यह देख रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे के कारण क्या हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जांच के बाद ही हम सही जानकारी दे पाएंगे कि इसमें किस विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया था। हमारी टीम सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी और हम मिलकर इस मामले की जांच करेंगे। यदि कोई दोषी पाया गया, तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





