भारत
सोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, कई मजदूर घायल
jantaserishta.com
4 Sept 2025 8:55 AM IST

x
इलाके में हड़कंप.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोलर एक्सप्लोसिव्स निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विस्फोटक निर्माण कंपनी है। फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ, जब मजदूर काम कर रहे थे। धमाके से पहले कारखाने का फायर अलार्म बज गया था, जिसके कारण कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने का समय मिल गया, लेकिन फैक्ट्री में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, धमाके की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जिनमें कैलाश वर्मा, मनीष वर्मा, सनी कुमार, अरुण कुमार, अतुल मडावी, सौरभ डोंगरे, तेजस बांधते, सूरज गुटके, अखिल बावणे और धर्मपाल मनोहर शामिल हैं।
मजदूर अखिल ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बताया कि ब्लास्ट के समय प्लांट में ही काम कर रहे थे। इसके तुरंत बाद हमें अलर्ट मिला, लेकिन जब बाहर निकल रहे थे तो प्लांट में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि हम लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और हमारी धमाके वाली जगह से दूरी महज आधा किलोमीटर थी। इस घटना के दौरान प्लांट में करीब 13 से 14 लोग मौजूद थे।
डॉक्टर नुपाल डंडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात हमें सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद कुछ मरीजों को हमारे यहां लाए थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। डंडे अस्पताल में करीब 22 से 23 मरीज लाए गए हैं। इनमें से 9 को भर्ती किया है, जिनमें चार मरीज आईसीयू में हैं और बाकी पांच मरीज वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा, बाकी अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय आईसीयू में चार मरीज हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।
Tagsनागपुर के सोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में विस्फोटनागपुरसोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्रीExplosion in Solar Explosives Factory in NagpurNagpurSolar Explosives Factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





