भारत

कबाड़ी की दुकान में धमाका, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, VIDEO

jantaserishta.com
9 May 2024 5:00 PM IST
कबाड़ी की दुकान में धमाका, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, VIDEO
x
रायपुर पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है।
देहरादून: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फट गया। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक कबाड़ी की दुकान पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रायपुर पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है। अन्य लोगों को भी काफी चोटें आई है। धमाके के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story