
x
वलसाड (आईएएनएस)| गुजरात के वलसाड जिले में एक औद्योगिक इकाई के संयंत्र में हुए विस्फोट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वलसाड जिले के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह गुर्जर ने कहा, वेन पेट्रोकेम एंड फार्मा में सोमवार रात करीब 11.30 बजे विस्फोट हुआ और बचाव अभियान जारी है।
केतन पटेल के अंकल कीर्ति पटेल प्लांट के मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। केतन के मुताबिक, रात करीब 10.30 बजे मेरे अंकल को प्लांट से फोन आया, जिसके बाद वे काम पर चले गए। रात करीब 11.30 बजे हमें सूचना मिली कि प्लांट में धमाका हुआ और उसके बाद से कोई जानकारी नहीं है।
केतन ने बताया कि मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





