भारत

गैस सिलेंडर में विस्फोट, 25 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
29 Oct 2022 8:33 AM IST
गैस सिलेंडर में विस्फोट, 25 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरातफरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया.
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई. आग में झुलसने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले में ये घटना हुई है. शुक्रवार की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. इससे दो मंजिला इमारत वाले घर में आग लग गई. पता चला कि पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था. उनके घर में महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story