भारत

आटा मिल में धमाके से खलबली, मौत की भी खबर

jantaserishta.com
6 Aug 2025 3:20 PM IST
आटा मिल में धमाके से खलबली, मौत की भी खबर
x
मचा हड़कंप.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में बड़ी घटना हो गई. यहां एक आटा मिल में हुए धमाके ने आसपास के लोगों को चौंका दिया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना तब हुई, जब मिल की मशीन में लगा एक पत्थरनुमा पुर्जा अचानक टूट गया और उसके टुकड़े इधर-उधर बिखर गए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना मुगलसराय क्षेत्र की आशा मिल में हुई, जहां 42 वर्षीय मजदूर मुख्तार मशीन के पास काम कर रहा था. मशीन के भीतर लगे भारी पत्थरनुमा पार्ट के अचानक फट जाने से जोरदार धमाका हो गया, इसमें मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. अन्य मजदूरों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया.
सीओ कृष्ण कुमार शर्मा के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है. मुख्तार की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया. परिवार वालों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. उनका आरोप है कि मिल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रशासन ने भी हादसे के कारणों का पता लगाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story