भारत

पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, कई लोगों की मौत की खबर, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
9 May 2024 5:08 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, कई लोगों की मौत की खबर, अफरातफरी का माहौल
x
देखें वीडियो.
चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में एक ब्लास्ट हो गया. ये ब्लास्ट इतना भयंकर था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.
हादसे की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है. मौके पर रेस्क्यू जारी है. बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हुए, उन्हें निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story