भारत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 May 2023 3:37 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत
x
चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हदसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस घर में पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, वह पूरी तरह से ढह गया। पुलिसकर्मियों को आशंका है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद और शव बरामद किए जाएंगे। चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमाका सिर्फ वहां रखे पटाखों की वजह से हुआ था या पटाखों की फैक्ट्री की आड़ में वहां बनाए गए कच्चे बमों के फटने से हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटाखा फैक्ट्री बिना अपेक्षित अनुमति या पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन की निगरानी के पूरी तरह अवैध तरीके से चल रही थी।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्र में तेजी से पनप रहे अवैध पटाखों के कारखाने के खिलाफ कार्रवाई करने की उनकी बार-बार की गई अपील को स्थानीय प्रशासन द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका था। पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गौरतलब है कि बीते साल के अंत में पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में भी इसी तरह का विस्फोट हुआ था। उस विस्फोट में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता सहित कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story