भारत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, महिलाओं सहित 6 की मौत, 15 घायल

jantaserishta.com
22 Feb 2022 12:28 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, महिलाओं सहित 6 की मौत, 15 घायल
x
पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट में छह महिलाओं की मौत और 10 से पंद्रह महिलाओं के झुलसने की खबर है. ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है. ब्लास्ट के बाद महिलाएं जिंदा जल गई हैं. हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई. आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है. घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं.
घायलों को ऊना अस्पताल अपनी गाड़ी में लाए एक शख्स ने बताया कि वह 7 घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल लाएं हैं. इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे. इस दौरान छह महिलाओं की मौत हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story