भारत

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से खलबली, 4 की मौत 25 घायल

jantaserishta.com
30 May 2025 9:03 AM IST
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से खलबली, 4 की मौत 25 घायल
x
राहत कार्य जारी.
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) के मुक्तसर साहिब इलाके में लांबी के पिड सिंह वाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
एजेंसी के मुताबिक, लांबी के पुलिस उपाधीक्षक जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि यह घटना श्री मुक्तसर साहिब में सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्ट्री यूनिट में हुई. डीएसपी ने बताया कि विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null