भारत

विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
13 Jun 2024 3:46 PM IST
विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, अफरातफरी का माहौल
x
देखें वीडियो.
Nagpur: नागपुर सिटी के पास विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं. ये हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ.
नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं, पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है.
घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है. फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story