भारत

20 सिलेंडर में धमाका, 1 घायल

jantaserishta.com
29 March 2022 7:14 PM IST
20 सिलेंडर में धमाका, 1 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के पुणे के कात्रज इलाके में एक के बाद एक लगभग 20 रसोई गैस के सिलेंडर में धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से पुणे के कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के करीब लगभग 100 रसोई गैस के सिलेंडर को एकसाथ रखा गया था. अचानक से एक सिलेंडर में धमाका हुआ जिसके बाद एक के बाद एक लगभग 20 सिलेंडर में धमाका हुआ.

पुणे महानगरपालिका की छह दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच गईं और आग को काबू पर पाया गया. इस घटना में एक शख्स को मामूली चोट आई है. इसके अलावा आस-पास के इलाके में काफी नुकसान हुआ है.
इससे पहले सोमवार को दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एलपीजी सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई. घटना में दो किशोर झुलस गए. जानकारी के मुताबिक, घर के सदस्यों को सिलिंडर लीक होने की महक आई तो उन्होंने सिलिंडर से रेगुलेटर निकाल दिया. हालांकि बाद में उन्होंने माचिस जलाई जिसने आग पकड़ ली.
इस घटना से पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को एक एलपीजी सिलेंडर में धमाका हुआ था, जिसमें तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,'यह घटना कालियाचक पुलिस थानांतर्गत जादूपुर नयाग्राम गांव में हुई. तबरेज शेख नामक बच्चा रसोई में खेल रहा था और गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story