
x
देखे वीडियो
Kanpur कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के पास बुधवार रात दो स्कूटी में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए। शुरूआती जांच में पटाखों की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार मोड़ पर अचानक हुए विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर 10 से 12 लोग घायल हो गए। धुएं का गुबार देख किसी ने पटाखों में विस्फोट तो किसी ने सिलेंडर में विस्फोट समझा।
यूपी- कानपुर के मिश्री बाजार में घनी आबादी के बीच खड़ी दो स्कूटी में ब्लास्ट, करीब 6 लोग घायल हुए हैं। अब्दुल हमीद की खिलौनों की दुकान के पास ये दोनों स्कूटी खड़ी थीं। कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस अफसर और बम स्क्वायड मौके पर है। जांच जारी है। pic.twitter.com/WLNIqRGskR
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 8, 2025
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस प्रशासन और बस स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल आठ लोग अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से चार लोग 50 प्रतिशत झुलसे हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास कई घरों के शीशे टूट गए और कई दीवारों पर दरारें पड़ गईं। शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि विस्फोट दो स्कूटी में हुआ था। यह विस्फोट क्यों हुआ, पुलिस और बम स्क्वायड की टीम पता लगा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल भी घटनास्थल पहुंचे और हादसे की पूरी जानकारी ली।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच की जा रही है। यहां कुछ दुकानों का सारा सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा लगता है कि विस्फोट से शीशे टूट गए हैं। जांच के बाद ही विस्फोट होने की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों से भी हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है। जहां हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही कोतवाली और मरकज मस्जिद है। इस वजह से पुलिस के साथ-साथ स्थानीय खुफिया इकाई जांच में जुट गई है। खास बात यह है कि जहां हादसा हुआ उसके पास में ही बड़ी संख्या में पटाखों की फुटकर दुकानें भी खुली हुई हैं। वहीं, घटनास्थल के पास मौजूद सुहाना और रियादुईन, अब्दुल और अश्वनी कुमार 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। इन्हें प्रारंभिक जांच के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
Tagsकानपुरमिश्री बाजारविस्फोटदो स्कूटी10-12 घायलपटाखाबम स्क्वायडमेस्टन रोडपुलिस जांचघायल अस्पताल रेफरसुरक्षास्थानीय प्रशासनअफरा-तफरीकानपुर हादसाउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





