भारत
पहचान छिपाकर महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार, जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश
jantaserishta.com
5 April 2025 1:57 PM IST

x
धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया.
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक युवक द्वारा पहचान छिपाकर एक महिला का धर्म परिवर्तन कराने, गोमांस खिलाने और शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक की गिरफ्तारी भी हुई है।
तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़िता पूनम देवी बिहार के जमुई की रहने वाली हैं। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शमशेर अंसारी उर्फ टाइगर पर पहचान छिपाकर जबरन गोमांस खिलाने, धर्म परिवर्तन कराने और शोषण के आरोप लगाए थे। उक्त अभियुक्त पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं। उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। विधिक कार्यवाही जारी है।
बताया जाता है कि पहचान छिपाकर महिला के शोषण का मामला सामने आया था। जहां युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर धोखे से शादी कर उसका शोषण किया। कुछ दिनों बाद युवती को जब युवक की सच्चाई पता लगी तो युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया। इसके लिए युवती के साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं, युवती को जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश की गई।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब युवती ने कुशीनगर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले टाइगर नामक एक व्यक्ति से उसकी बातचीत होने लगी। जब उसने इस व्यक्ति के आधार कार्ड को देखा तो उसकी सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने आरोपी के साथ रहना शुरू किया तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस कारण वह बहुत परेशान रहने लगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





