भारत
महंगी कार कचौड़ी की दुकान में जा टकराई, मच गई चीख-पुकार
jantaserishta.com
2 April 2024 11:10 AM IST

x
देखें लाइव वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन रेंज में तेज रफ्तार मार्सिडीज कार एक फेमस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी. कुछ लोग वहां कचौड़ी खा रहे थे और बैठे थे जो तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-79 में रहता है.
मार्सिडीज कार के ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को इस घटना की जानकारी मिली थी. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार अचानक दुकान में घुस जाती है. पुलिस के मुताबिक, कार फतेहचंद कचौड़ी वाले के दुकान में घुसी थी, जिससे उनका बड़ा नुकसान हुआ.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद एक महिला भी हादसे का शिकार हो गई, जिन्हें बताया जा रहा है कि गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पत्नी को कार के नीचे तलाश रहा है. हालांकि, वह जोरदार टक्कर की वजह से दुकान के अंधर जाकर गिरी थी.
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तीर्थ राम अस्पताल ले जाया गया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना के बाद कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती मेडिकल जांच से पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रविवार को हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. आरोपी पेशे से वकील है और हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी कार में मौजूद थी. पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी नशे में नहीं था और इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है.
कार वाले को कचौरी खाने की जल्दी थी इसलिये कार ही दुकान में घुसा दी। pic.twitter.com/z57Mhlkf5g
— Jitender Sharma (@capt_ivane) April 2, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





