भारत

आग की चपेट में महंगी BMW कार, सड़क पर दिखा ऐसा मंजर...

jantaserishta.com
1 Dec 2024 12:48 PM IST
आग की चपेट में महंगी BMW कार, सड़क पर दिखा ऐसा मंजर...
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में नवलाखी ब्रिज पर मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी जब एक BMW कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. इस कार में मेहसाणा से आया एक चार सदस्यीय परिवार सफर कर रहा था. गनीमत रही कि परिवार ने तुरंत सूझबूझ से काम लिया और समय रहते कार से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
शुरुआती जांच के मुताबिक पता चला है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. हालांकि, कार में शॉर्ट-सर्किट कैसे हुआ इसका कारण अभी पता नहीं चला है और आग के असल कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कार आग की लपटों से घिरी है, और ये कि आग पर पानी का छिड़काऊ करके आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही, तबतक काफी देर हो चुका था और कार पूरी तरह जल चुकी थी.
घटना घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार में आग लगते ही परिवार के सदस्य घबराए लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा और सही समय पर कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
इस हादसे के बाद ब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ लेकिन दमकल विभाग की तेजी से कार्यवाही के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया. इस घटना ने कार की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग कंपनियों से सुरक्षा मानकों को सख्ती से पालन करने की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story