व्यय पर्यवेक्षकों ने ली निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी बैठक

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान विधानसभा आम चुनाव, 2023 के अन्तर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियक्त व्यय पर्यवेक्षकों ने चुनाव व्यय से संबंधित कार्यां एवं प्रकोष्ठों के साथ बैठक कर अभी तक की प्रगति रिपोर्ट की क्रमवार जानकारी ली। बैठक के दौरान भय रहित, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कपासन, निम्बाहेडा, बडीसादडी विधानसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक श्री संदीप कुमार मिश्रा एवं बेगूं एवं चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक श्री धीरेन्द्र मणी त्रिपाठी द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में नोडल अधिकारियों यथा आबकारी, रेलवे, एलडीएम (बैंक), वाणिज्य कर, नारकोटिक्स, पुलिस एवं समस्त रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की प्रगति के बारे मे जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देशों की पालना करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। उक्त बैठक में सभी आरओ, सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारी (एजेन्सीयों से संबंधित)उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






