भारत

Uttarakhand: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

jantaserishta.com
18 April 2023 12:41 PM IST
Uttarakhand: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से अचानक बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते दिनों की बात की जाए तो सात साल में अप्रैल का पहला पखवाड़ा सबसे ज्यादा गर्म रहा है। शुष्क मौसम में पारा लगातार चढ़ रहा है। ज्यादातर इलाको में झुलसाने वाली धूप पड़ रही है। लेकिन अब उत्तराखंड में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
गढ़वाल और कुमाऊं के बाकी जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं- कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story