
भोपाल/दिल्ली। एमपी में रेल लाइनों का विस्तार हुआ है, आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन दिल्ली में बैठक ली जिसमें VC के जरिए सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक में एमपी में किए जा रहे रेल लाइनों में विस्तार के बारे में जानकारी दी गई।
पूरी रेलवे नेटवर्क को पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान पर मैप किया गया है। यातायात प्रवाह को सुचारू बनाने वाले महत्वपूर्ण सेक्शन की पहचान की गई है। रतलाम-नागदा सेक्शन (41 किमी) को चार लाइनों में परिवर्तित किया जाएगा, जिसकी लागत ₹1,018 करोड़ होगी। रतलाम चार दिशाओं में जुड़ता है: उत्तर में नागदा, दक्षिण में वडोदरा, पूर्व में इंदौर और पश्चिम में चित्तौड़गढ़ - यह एक प्रमुख जंक्शन है। चार लाइनें एमपी, यूपी और दिल्ली के लिए पश्चिमी तट के बंदरगाहों से कनेक्टिविटी में मदद करेंगी। परियोजना की अनुमानित पूर्णता अवधि 3 से 4 वर्ष है।





